spot_img
spot_img
spot_img

सहसपुर में युवती का यौन शोषण करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी)-


देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में युवती को डरा-धमकाकर पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 24 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर को आरोपी आदिल पुत्र इश्तियाक, निवासी बैरागीवाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

spot_img
spot_img