शिव सैनिकों ने किया शंकरपुर गौशाला का निरीक्षण, गोवंश की दुर्दशा पर जताई नाराज़गी

सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर के शंकरपुर स्थित गौशाला में गोवंश पर हो रहे खुल्लम-खुल्ला अत्याचार के विरोध में आज शिव सेना ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किया। शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने बताया कि आज बुधवार 3 सितंबर 2025 को शिवसेना पछवादून प्रभारी विकास बैरागी, नगर अध्यक्ष विकास नगर अभय सिंह भट्ट, शाखा प्रमुख सभावाला भरत कुमार एवं अनेकों शिव सैनिकों द्वारा शंकरपुर देहरादून स्थित नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौ माता की सेवा में अनेकों विसंगतियां एवं अनियमितताएं की जा रही हैं। इस संबंध में शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित वेटरनरी डॉक्टर एवं गौशाला के कर्मचारियों से वार्ता की गई एवं अपना विरोध प्रदर्शित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि गौशाला में गोवंश पर हो रहे अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो शिव सेना बड़े पैमाने पर आंदोलन को बाध्य होगी।