spot_img
spot_img
spot_img

चर्चित रिया कश्यप की गुमशुदगी को लेकर विकासनगर थानाध्यक्ष विनोद गुसाई से मिले शिव सैनिक

विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
आज फिर शिवसेना द्वारा विकासनगर देहरादून के चर्चित प्रकरण रिया कश्यप की गुमशुदगी के मामले में एक बार पुनः पुलिस प्रशासन से विभिन्न स्तरों पर वार्ता की।
प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी एवं प्रदेश मुख्य उप प्रमुख राकेश सकलानी के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने पीड़ित परिवार के साथ विकासनगर थानाध्यक्ष विनोद गुसाई से विस्तृत वार्ता की एवं अभी तक पुलिस द्वारा की गई विवेचना के प्रत्येक पहलू की जानकारी ली। इसके उपरांत समस्त शिव सैनिक पीड़ित परिवार के साथ विवेचना अधिकारी भंडारी से डाकपत्थर पुलिस चौकी में मिले एवं उनसे भी इस मामले की अभी तक की समस्त विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पुलिस प्रशासन द्वारा शिवसेना पदाधिकारियों को एवं पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया गया। शिवसेना पदाधिकारियो द्वारा पीड़ित परिवार के साथ भावात्मक वार्ता की गई एवं उनको शिवसेना के पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया गया।
इस अवसर पर शिवसेना पछवादून प्रभारी विकास बैरागी, देहरादून जिला सचिव नितेश कुमार (निक्कू), विकासनगर उप प्रमुख रजनीश कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, विकास नगर महासचिव सुरेंद्र कुमार, सभावाला शाखा प्रमुख भरत कुमार, सेलाकुई शाखा प्रमुख कल्पेश्वर पैन्यूली, देहरादून वार्ड 65 प्रमुख अजय यादव, उत्तम कुमार, गजपाल सिंह असवाल, धीमान जी,हिमांशु, राजेश कुमार, प्रिंस, रोहित कुमार एवं अनेको शिव सैनिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शिवसेना के साथ विकासनगर के अनेकों नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img