बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवसैनिकों ने की श्रद्धांजलि अर्पित, स्कूल के बच्चों को बांटे चॉकलेट एवं बिस्किट

देहरादून (बिलाल अंसारी) :-
आज 17.नवंबर को उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में शिवसेना देहरादून के जिला अध्यक्ष रवि गैरोला द्वारा आदरणीय ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद के राजकीय जूनियर हाईस्कूल विद्यालय उम्मेदपुर देहरादून में जनपद पदाधिकारियों एवं शिवसैनिकों के साथ ब्रह्मलीन बालासाहेब ठाकरे जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को ब्रह्मलीन बाला साहेब ठाकरे के आदर्शों एवं उनकी विचारधारा से अवगत कराया गया। जिला अध्यक्ष रवि गैरोला द्वारा बच्चों को ब्रह्मलीन बालासाहेब के बताये हुए मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित भी किया गया।

इस अवसर पर देहरादून जिला अध्यक्ष एवं उनकी जनपद टीम ने स्कूल के बच्चों को टॉफियां, चॉकलेट, बिस्किट एवं चिप्स का वितरण किया ।
इस अवसर पर लोकेंद्र पांडे, सचिन, आज़ाद गैरोला, आयुष गैरोला, विधि रौतेला, रितु सकलानी, सहसपुर विधानसभा उपाध्यक्ष सुमन गैरोला, अमन कुमार आदि अनेको शिवसैनिक उपस्थित रहे।