spot_img
spot_img
spot_img

पवित्र अखंड ज्योति के देहरादून आगमन पर शिवसेना ने किया भावपूर्ण स्वागत

देहरादून : आज 13 अप्रैल को श्री पृथ्वीनाथ मंदिर देहरादून के माध्यम से श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर से पवित्र अखण्ड ज्योति को देहरादून लाया गया। जिसका देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आगमन पर शिवसेना उत्तराखंड ने भावपूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी जी ने कहा कि हनुमानजी को बल और बुद्धि के प्रतीक माना जाता है जिस कारण उनको बालाजी महाराज कहा जाता हैं । इस कलयुग में भगवान शिव के ग्यारहवें रूद्रावतार के रूप में हनुमानजी इस धरती पर आज भी विराजमान हैं। और धर्म की रक्षा एवं असहायों का बल बन कर दुष्टों का नाश करते है ।
इस अवसर पर प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव उमेश बिष्ट, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, उमेश जिन्दल, भानू प्रताप, अमन सिंह, एस. के. गोयल, जिला संयुक्त सचिव विधि प्रकोष्ठ वीरेन्द्र कुमार, वार्ड अध्यक्ष पटेलनगर किशन कश्यप आदि अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे ।

spot_img
spot_img