उत्तराखंड सरकार के निमन्त्रण पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए शिवसेना के पदाधिकारी

देहरादून : शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने बताया कि आज दिनाँक 26-जनवरी-2024 को परेड ग्राउंड देहरादून में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति में मुख्य राजकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये राज्य सरकार उत्तराखंड द्वारा शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी को निमंत्रण प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र भट्ट , प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी, प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, जिला अध्यक्ष भानू प्रताप, जिला संयोजक प्रतीक गोयल, मनीष मित्तल आदि पदाधिकारी सम्मिलित हुए ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र भट्ट एवं प्रदेश मुख्य महासचिव आखिल शर्मा स्वामी ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश देते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख देवेन्द्र प्रजापति ने हरिद्वार जनपद में झंडा रोहण के अनेक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए राज्य की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही दिल्ली प्रदेश के राज्य प्रमुख संदीप चौधरी ने भी हरिद्वार जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए अपना बधाई संदेश जारी किया।