spot_img
spot_img
spot_img

उत्तराखंड में ‘समान नागरिक संहिता कानून’ का शिवसेना ने किया स्वागत

देहरादून : शिवसेना के उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी ने उत्तराखंड मैं समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किए जाने पर राज्य सरकार को बधाई दी है। अखिल शर्मा ने कहा कि विधानसभा मे दो दिन चर्चा के उपरांत संम्यक रूप से समान नागरिक संहिता पास किये जाने पर राज्य सरकार बधाई एवं धन्यवाद की पात्र हैं ।
इस विधेयक में महिलाओं के अधिकारों को संरक्षण दिया गया हैं । इसके अतिरिक्त विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार एवं लिव इन रिलेशनशिप के विषय मे प्रावधान किया गया हैं ।
इस अधिनियम के लागू होने के उपरांत उत्तराखंड राज्य राष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने वाले पहला प्रदेश होने का गौरव प्राप्त करेगा ।
शिवसेना उत्तराखंड राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत करती हैं ।

spot_img
spot_img