spot_img
spot_img
spot_img

एसएसपी देहरादून अस्थाई अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर हुए सख्त

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अस्थाई अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर एसएसपी देहरादून ने कड़ा एक्शन लिया है। साथ ही शहर के व्यस्ततम चौराहों का निरीक्षण कर इस संबंध में उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों के बाहर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात मित्र नियुक्त करने के भी निर्देश दिये

एसएसपी देहरादून द्वारा जिला देहरादून के सबसे व्यस्त मार्गो राजपुर रोड, इ.सी. रोड, चकराता रोड एंव सहारनपुर रोड आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सड़कों पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण रेहडी, फड आदि को हटाने तथा पार्किंग की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से की जा रही पार्किंग व्यवस्था के संबंध में संबंधित व्यापारियों के साथ मीटिंग लें। प्रत्येक क्षेत्र में 20 से 25 दुकानदारों का एक ग्रुप बनाकर उनकी आपसी सहमति से अपने निजी खर्च पर दुकानों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करें और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक व्यक्ति को यातायात मित्र के रूप में नियुक्त करें। उक्त व्यक्ति को यातायात पुलिस द्वारा ट्रेनिंग व वर्दी भी दी जाएगी।

यातायात मित्र पर दुकानों के आगे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा ना करने की जिम्मेदारी रहेगी। ताकि दुकानों के बाहर खड़े वाहनों से यातायात व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न ना हो और शहर का यातायात दुरुस्त रहे।

spot_img
spot_img