विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
विकासनगर पुलिस ने आज एस0टी0एफ0 के साथ मिलकर 202 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमे 117 पेटी रॉयल स्टैग, 35 पेटी इम्पेरियल ब्लू , 35 पेटी डिस्काउंट व 15 पेटी रॉयल जनरल ले जाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त शराब को आगामी पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य के रूप में देखा जा रहा है।

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने हेतु समय समय पर निर्देशित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा उक्त निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए सभी चौकी प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में पंचायत चुनाव को सकुशल, निर्विघ्न व प्रलोभन रहित करने हेतु संवेदनशील किया जा रहा है। साथ ही अपने अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर की अगुवाई में गठित पुलिस टीम द्वारा आज सुबह चैकिंग के दौरान भूरेशाह मजार को जाने वाले रास्ते पर कुल्हाल के पास से अभियुक्त रोहतास पुत्र रामचंद्र (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम मंडल पोस्ट ऑफिस मंडल तहसील मंडल जिला भिवानी हरियाणा और अभियुक्त आनंद पुत्र लखीराम(उम्र 30 वर्ष) निवासी बड़ा गांव पोस्ट ऑफिस बड़ागांव जिला करनाल हरियाणा को वाहन संख्या HR61 E0364 पिकअप से 202 पेटी(117 पेटी रॉयल स्टैग ,35 पेटटी इम्पेरियल ब्लू , 35 पेटी डिस्काउंट व 15 पेटी रॉयल जनरल) अंग्रेजी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 60/72 EX ACT में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
