विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
बीती 5 दिसंबर को शिकायतकर्ता जुबेर निवासी जीवनगढ विकासनगर जिला देहरादून ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 30 नवंबर की रात्रि 10.15 को मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस संख्या UK16A-6543 गोल्डन लीफ वैडिंग प्वाईंट जीवनगढ के बाहर खड़ी की थी। शादी समारोह समाप्त होने पर जब वैडिंग प्वाईंट से बाहर आये तो बाइक वंहा पर मौजूद नहीं थी। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 303(2)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 और क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा घटना के खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान गठित टीम द्वारा दिनांक 6 दिसंबर की रात्रि में अम्बाडी जीवनगढ क्षेत्र से अभियुक्त फैसल पुत्र सलीम निवासी नई बस्ती पुराना घास कांटा थाना शहर कोतवाली सहारनपुर उ0प्र0 (उम्र 26 वर्ष) को मय चोरी वाहन संख्या UK16A-6543 मो0सा0 स्पलेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
