spot_img
spot_img
spot_img

शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने वाला अभियुक्त फंसा सेलाकुई पुलिस के शिकंजे में

सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-
बीती 15 जनवरी को थाना सेलाकुई पर एक युवती ने लिखित तहरीर देकर बताया कि रिहान नाम के व्यक्ति द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर गाली-गलौच तथा मारपीट की गयी । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0: 05/25 धारा 376/504/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया।

घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों परिणाम स्वरूप 27 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान को धूलकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रिहान मिर्जा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र इसरार निवासी ग्राम परवल, थाना पटेलनगर, है।

spot_img
spot_img