spot_img
spot_img
spot_img

गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चुराने वाला अभियुक्त फंसा पुलिस के शिकंजे में , चोरी किया गया माल बरामद

विकासनगर (डॉ बिलाल अंसारी) : विकासनगर पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर सामान चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल की है।
मो0 समरेज आलम पुत्र सईद अहमद निवासी हरिपुर कालसी थाना कालसी देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में आकर एक तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया की दिनांक 27 अप्रैल को अज्ञात चोरो द्वारा गाडी के शीशे तोडकर गाडी का टायर व गाडी के अन्दर से म्युजिक सिस्टम आदि चोरी कर लिया गया है। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर धारा 379/४२७ भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना अपर उपनिरीक्षक गम्भीर सिह राणा थाना विकासनगर के सुपुर्द की गयी । अज्ञात चोरो की तलाश हेतु कोतवाली विकासनगर से गम्भीर सिह राणा के नेत्रत्व मे टीम का गठन कर रवाना किया । गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 अप्रैल को अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा पुत्र स्व0 अली हसन निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर जनपद देहरादून (उम्र 29 वर्ष) को चोरी किए गए म्यूजिक सिस्टम (डेक) और स्टेपनी (टायर मय रिम) आदि सामान के साथ गोल्डन लीफ वेडिंग पॉइंट लाइन जीवनगढ कैनाल रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

spot_img
spot_img