सेलाकुई आसन नदी किनारे पानी में पड़ा हुआ एक अधेड़ का शव, नहीं हो पायी मृतक की शिनाख्त

सेलाकुई (बिलाल अंसारी)
सेलाकुई पुलिस को सुचना मिली कि आसन नदी के नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में पड़ा हुआ है। सूचना पर सेलाकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एवं मौके पर आसन नदी में मृत व्यक्ति का शव पडा हुआ मिला, जो अर्धनग्न अवस्था में है। मृत व्यक्ति पुरुष का शव करीब चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात मृत व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 45 से 50 वर्ष करीब प्रतीत हो रही है। मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है।

शिनाख्त हेतु बॉडी को मोर्चरी विकासनगर में 72 घंटे के लिए रखा गया है। यदि किसी थाना चौकी से संबंधित हो तो थाना सेलाकुई से संपर्क करने का कष्ट करें। सेलाकुई पुलिस ने आम जनता से भी अपील कि है कि यदि उक्त व्यक्ति के सम्बन्ध में किसी को कोई जानकारी हो तो सेलाकुई पुलिस को अवगत कराये।