विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
आज 30 नवंबर की प्रातः आसन बैराज ढालीपुर कंट्रोल रुम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बैराज में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया। शव को थाना पुलिस एवं जल पुलिस की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं होने पर सोलश मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। डी0सी0आर0बी0 के माध्यम से थाने को प्राप्त गुमशुदाओं की फोटो का अवलोकन किया। जिसमें 22 नवंबर को थाना कैंट से गुमशुदा लक्ष्मण थापा के परिजनों से सम्पर्क कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

फोटो व्हटस्एप के माध्यम से गुमशुदा के परिजनों को भेजी गयी। जिसके अवलोकन से परिजनों द्वारा उक्त शव की पहचान पहचान लक्ष्मण थापा पुत्र ज्ञान सिंह निवासी वार्ड नं0 02 चांदमारी घंघोडा थाना कैंट जनपद देहरादून (उम्र 43 वर्ष) के रुप में मृतक के पिता ज्ञान सिंह द्वारा की गई। जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक दिनांक 22/11/2025 की प्रातः से घर से बिना बताये कंही चला गया था। जिसकी परिजनों द्वारा थाना कैंट में दिनांक 25 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही थी।
मृतक विवाहित है। जिसके दो पुत्र हैं। एक पुत्र भारतीय सैना में सेवारत है। मृतक सेना से रिटायर्ड है। तथा वर्तमान में डी0बी0एस0 कॉलेज करणपुर में नौकरी करता था। शव की पंचायतनामा कार्यवाही की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की मृत्यु के सम्बन्ध में सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना कैंट द्वारा की जायेगी।
