spot_img
spot_img
spot_img

शक्तिनहर से मिले महिला के शव की हुई पहचान, डाकपत्थर की निवासी थी मृतक महिला

विकासनगर: कल कोतवाली विकासनगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक महिला का शव शक्ति नहर इन्टेक ढकरानी पावर हाउस तैर रहा है। उक्त शव को 12-जनवरी-2024 को इन्टेक शक्ति नहर ढकरानी से बाहर निकालकर पंचायतनामा कार्यवाही की गयी थी। शव को 72 घण्टे शिनाख्त हेतु मोर्चरी विकासनगर मे रखा गया था। विकासनगर पुलिस द्वारा सोशल / इलेट्रोनिक मिडिया पर फोटो पम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया जिस पर आज दिनाक 13-जनवरी-2024 को उक्त महिला की पहचान हुमा खान पुत्री अखलाख अहमद, निवासी लोअर लखवाड कालोनी, डाकपत्थर (उम्र 32 वर्ष) के रुप में मृतका के परिजनो द्वारा की गयी। मृतका की शिनाख्त होने पर शव के पोस्टमार्ट कार्यवाही की गयी। पोस्टमार्ट के बाद शव को अन्तिम संस्कार हेतु मृतका के परिजनो के सुपुर्द किया गया। विकासनगर पुलिस द्वारा महिला की मौत के संबंध में जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img