देहरादून (बिलाल अंसारी)-
सोशल मीडिया पर एक डम्पर वाहन को तेज गति से चलाकर राहगीरों का जीवन खतरे में डालने का वीडियो वायरल होने के बाद
एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन चालक को हिमाचल के पौंटा साहिब से हिरासत में लेकर सम्बन्धित वाहन को सीज कर दिया गया है। घटना के सम्बन्ध में पीडित व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक डम्पर चालक अपने वाहन को भीड-भाड वाले क्षेत्र में तेज गति से भगाते हुए ले जा रहा है। उक्त डम्पर को एक व्यक्ति द्वारा रोकने का प्रयास करने पर डम्पर चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने से उक्त व्यक्ति सडक पर गिरकर चोटिल होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमे डम्पर को रोकने वाले व्यक्ति की जान बाल-बाल बची।
उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये। वायरल वीडियो की जांच में उक्त घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की निकली। घटना में शामिल डम्पर का नंबर: HR-58-E-5666 निकला। जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि उक्त वाहन चालक डम्पर को लेकर हिमाचल की ओर भाग गया है। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त डम्पर के चालक प्रमोद पुत्र विरमानंद निवासी ग्रा0 रंईयावाला, थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर हरियाणा (उम्र 25 वर्ष) को पौंटा से हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित वाहन को सीज किया गया।
