spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ प्रेमनगर क्षेत्र में ठगो ने बना रखा था अपना ठिकाना

देहरादून (प्रेमनगर) : आज एसटीएफ ने साइबर ठगों के गिरोह को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। देशभर में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साईबर ठगों के गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने भण्डाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरप्तार कर उनसे से 1,31,100/ रूपये, 64 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाईल फोन, 02 पासबुक, 07 बैंकों की चैक बुक बरामद किए हैं। देश भर के अलग-अलग राज्यों में पीएम मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का उत्तराखंड एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। वहीं गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में भी एसटीएफ को कामयाबी मिली है।
गृह मंत्रालय के 14C के विभिन्न पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। उत्तराखंड एसटीएफ ने सभी पोर्टल का अवलोकन किया तो ऑनलाइन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाइल नम्बरों का पता लगाया गया, जो देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे। और इन्हीं नंबरों के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों के साथ साइबर ठगी की घटनाएं अंजाम दी गई थी।
कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेमनगर से दो संदिग्ध अभियुक्त राहुल चौधरी और सिद्धांत चौहान को गिरफ्तार किया है पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इस नेटवर्क का सरगना दीपक राज शर्मा है। जिसने उन्हें इस काम के बारे में जानकारी दी थी।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कई लोग तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लोगों को योजना के नाम पर ठगा करते थे और प्रत्येक सप्ताह करीब 5 से 6 लाख रुपए की ठगी कर लेते थे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक राज शर्मा ठगी के पैसे से देहरादून के सुद्धोवाला में एक जमीन खरीद कर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है। जबकि ठाकुरपुर में उसकी एक गारमेंट की दुकान भी है। फिलहाल एसटीएफ के पास ठगी का शिकार हुए 35 लोगों की शिकायत आई है जिसके आधार पर गिरोह के सरगना और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img