spot_img
spot_img
spot_img

युवक के सिर पर लोहे के सरिये से हमला करने वाले को भेजा सलाखो के पीछे

सहसपुर : लोहे के सरिया से एक युवक के सर पर हत्या के इरादे से हमला करने वाले अभियुक्त को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
05 अप्रैल 2024 को रमेश पंवार पुत्र पुष्कर सिंह पंवार निवासी सोरना, पोस्ट डोभरी, थाना सहसपुर देहरादून द्वारा थाना सहसपुर पर एक लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 04 अप्रैल 2024 को रुद्रपुर स्थित डिमरी की दुकान पर विपक्षी गण अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून, सुनील पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून व दुर्गा देवी पत्नी गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून के द्वारा उनके साथ हत्या करने के इरादे से उनके सिर पर लोहे के सरिये से वार किया गया तथा स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कराने के बाद जान से मारने की धमकी देने सम्बंधी सूचना के आधार पर थाना सहसपुर पर मुकदमा संख्या 110/2024 धारा 307/506 भादवि0 बनाम अनिल आदि पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 06 अप्रैल 2024 को थाना सहसपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे नामजद मुख्य अभियुक्त अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष को बरोटीवाला से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनिल पुत्र गंगाराम निवासी रुद्रपुर थाना सहसपुर देहरादून (उम्र -27 वर्ष) है। अभियुक्त अनिल का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले भी अभियुक्त कई बार जेल की सलाखों के पीछे जा चुका है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह (विवेचक) व कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img