spot_img
spot_img
spot_img

चौदह साल की मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद

सहसपुर (डॉ बिलाल अंसारी) : लगभग दो महीने पहले 16 फरवरी को थाना सहसपुर पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 14 वर्ष है जिस को शिवम पुत्र राजेन्द्र निवासी अज्ञात भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0-36/2024 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना म0उ0नि0 रश्मि रावत के सुपुर्द की गई। अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक देहात लोकजीत सिंह व क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपनी निगरानी में पुलिस टीम का गठन कर अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र करने हेतु आदेश दिया गया था ।
विवेचना के दौरान नाबालिग अपहर्ता को दिनांक 23 मार्च को पीलीभीत उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया गया था। साथ ही शिवम पुत्र अज्ञात की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे संभावित स्थलो पर तलाश किया जा रहा था। किन्तु उक्त अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने हेतु अलग – अलग जगहो पर छिप रहा था । प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्चाधिकारी गणो के निर्देशन मे टीम गठित कर उत्तर प्रदेश को रवाना किया गया था। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल नंबरों की सर्विलांस के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन ली गई। तत्पश्चात पीलीभीत, उत्तर प्रदेश में अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा स्थानीय निवासियों एवं मुखवीर के माध्यम से क्षेत्र में जगह-जगह अभियुक्त की तलाश संबंधी पर्चे पंपलेट चस्पा किए गए। स्थानीय सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया गया। ततपश्चात अभियुक्त को आज दिनांक 02.मई की रात्रि मे मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन लक्सर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पता शिवम पुत्र राजेन्द्र निवासी धडकला पो0ओ0 जोगराजपुर पूरणपुर थाना सैरामऊ जिला पीलीभीत उ0प्र0 (उम्र 19 वर्ष) बताया । अभियुक्त के विरुद्ध धारा-363, 366(ए), 376(3) आईपीसी व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट के तहत बढोतरी की गयी है । गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्तका नाम शिवम पुत्र राजेन्द्र निवासी घ़डकला पो0ओ0 जोगराजपुर पूरणपुर थाना सैरामऊ जिला पीलीभीत उ0प्र0 (उम्र 19 वर्ष) है।

spot_img
spot_img