सेलाकुई (बिलाल अन्सारी)-
बीती 21 मई को विजेंद्र साहनी पुत्र राम लखन साहनी निवासी राजावाला सेलाकुई ने थाना सेलाकुई पर सूचना देकर बताया कि उनकी पुत्री राधा (उम्र 18 वर्ष) 21 मई को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना के आधार पर सेलाकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई तथा गुमशुदा की तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम बनाकर रवाना किया गया। परिणाम स्वरूप आज दिल्ली के सेक्टर 7 रोहिणी से गुमशुदा राधा को सकुशल बरामद कर लिया गया और माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। गुमशुदा के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने सेलाकुई पुलिस का आभार जताया।
