spot_img
spot_img
spot_img

डाकपत्थर पुलिस चौकी में लगी भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, फायर सर्विस और पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल पाया आग पर काबू

विकासनगर (बिलाल अंसारी) : आज डाकपत्थर चौकी में आग लगने से चौकी इंचार्ज विवेक भंडारी का आवासीय रूम पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को डाकपत्थर पुलिस चौकी परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब चौकी इंचार्ज विवेक भंडारी के आवासीय रूम में शाॅर्ट सर्किट होने की वजह से भीषण आग लग गई। आग ने इतनी जल्दी विकराल रूप ले लिया कि किसी को कुछ करने का‌ मौका ही नहीं मिला। फायर सर्विस के पहुँचने से पहले आग से रूम में रखे कपड़े, बिस्तर, प्लास्टिक एवं लकड़ी के सामान सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि फायर सर्विस डाकपत्थर की टीम तुरंत ही मौके पर पहुँच गई थी जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास के अन्य पुलिस आवासों तक नहीं पहुंची। आग के धुंऐ से निकलने वाली तीव्र गंध इतनी असहनीय थी की मौके पर एक सेकेंड‌ के लिये भी खड़ा होना दूभर हो रहा था। बावजूद इसके फायर सर्विस एवं पुलिस कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने साहस दिखाया और किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस की सूझबूझ से यहाँ बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_img
spot_img