spot_img
spot_img
spot_img

सरकारी गाड़ी में नकली पिस्तौल दिखाकर रौब झाड़ने वाले तीन आरोपी आये पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून (बिलाल अंसारी) :
सिंचाई विभाग के अनुबंधित वाहन में नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच में आरोपियों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली पिस्टल टॉय गन निकली है।

एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमें उत्तराखंड सरकार की प्लेट लगी हुई थी। उसमें अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई का प्रदर्शन किया जा रहा था। वायरल वीडियो का खुद संज्ञान लेते हुए आरोपी मोहम्मद असलम, बिलाल और दानिश को घटना में प्रयोग वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया।
कोतवाली पटेलनगर प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली है। साथ ही वाहन के संबंध में जानकारी ली गई तो प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है। जिसके संबंध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img