spot_img
spot_img
spot_img

एक ही दिन में हुए तीन हादसों ने उजाड़े कई परिवार, चौदह जिंदगियां खत्म, 36 घायल, घायलों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

ऋषिकेश (डॉ बिलाल अंसारी)-
उत्तराखंड में मंगलवार को हुए तीन भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। टिहरी, रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश क्षेत्र में हुए इन हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। हादसों का मंजर इतना भयावह था कि कहीं बस में सवार यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी तो कहीं गहरी खाइयों में उतरकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।


हादसों के बाद घटनास्थलों पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कई की हालत गंभीर है। इन हादसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। हादसों का मंजर भयावह था। अपनों को खोने वाले परिवारों में मातम पसरा है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसों की खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुए बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति और चल रहे इलाज की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

सीएम धामी ने कहा कि इस दुखद हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ राज्य सरकार खड़ी है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img