दिन के उजाले में बंद घरो में रेकी कर, रात के अंधेरे में चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्त आए पुलिस की गिरफ्त में

सहसपुर : थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चोरी की तीन भिन्न भिन्न घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।
बन्द घरो मे दिन मे रेकी कर रात मे सेंधमारी कर सोने के आभूषण, नकदी एवं अन्य सामान चोरी करने वाले गैर प्रान्त के तीन शातिर अभियुक्त गणो को टिमली गांव सेल टेक्स चैक पोस्ट से गिरफ्तार कर ,शत प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
18 फरवरी 2024 को मदन लाल पुत्र स्वर्गीय कलिया राम निवासी फतेहपुर, थाना सहसपुर द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 27 जनवरी 2024 को वह अपने परिवार के साथ गुजरात घूमने गया था । दिनांक 04 फरवरी 2024 को भाई ने सूचना दी कि गेट का ताला टूटा हुआ है। घर का सामान विखरा हुआ है। मकान के अंदर देखा तो पता चला कि चोरो ने घर में रखा हुआ सामान चोरी कर लिया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना सहसपुर मे संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दूसरी घटना में दिनांक 09 फरवरी 2024 को शराफत अली पुत्र अब्दुल शकूर निवासी रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून के द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 09 फरवरी 2024 को अपने परिवार के साथ शादी मे रुडकी हरिद्वार गया था। जब वापस घर आया तो घर के अन्दर सामान अस्त व्यस्त पडा था । मकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर पर चोरी कर ली है। जिसके सम्बन्ध पर थाना सहसपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
तीसरी घटना 16 दिसंबर 2023 को मंगतू सिंह पुत्र स्व सोहन सिह निवासी तिपरपुर, सहसपुर देहरादून के द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 30 नवंबर 2023 को वह अपनी ससुराल गया था वापस आने पर घर के बाहर लगा चैनल गेट खुला था। अन्दर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था। भीतर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा चोरी कर ली गई है। जिस सम्बन्ध मे थाना सहसपुर मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना सहसपुर में अलग अलग अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उपरोक्त चोरी की तीनो घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर देहरादून द्वारा चोरी की उपरोक्त तीनो घटनाओं के अनावरण हेतु तीन अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों के द्वारा तीनो घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय सुरागरसी एंव सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया। मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कर उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी किये गये सामान के साथ थाना क्षेत्र से तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किए गये है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों मे धारा 411/457 /34 भादवि की बढोतरी की गयी। पूछताछ मे अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि तीनो आपस मे रिश्तेदार हैं। दिन के समय अलग अलग गुट बना कर बन्द घरो की रेकी करते हैं। और रेकी करने के उपरान्त रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व मे भी तीनों अभियुक्तों ने मिलकर देहरादून क्षेत्र मे चोरियां की हैं। तीनों शातिर अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले भी चोरी के अन्य मामलों में तीनों अभियुक्त जेल जा चुके हैं।
अभियुक्त के नाम क्रमशः सोनू पुत्र बबलू निवासी पंसारी मोहल्ला थाना कोतवाली, शामली उ0प्र0 (उम्र 23 वर्ष), जोनी पुत्र संजय निवासी उपरोक्त (उम्र- 28 वर्ष) और अजय कुमार उर्फ अंगुली बच्चन पुत्र जगन्नाथ निवासी कृपालशिला गुरुद्वारा वार्ड नं0- 10 पौंटा साहिब, हिमांचल प्रदेश हैं।
शातिर अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम मे मुकेश त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना सहसपुर, भुवन चन्द्र पुजारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सहसपुर, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी चौकी धर्मावाला, अपर उपनिरीक्षक प्रेम प्रसाद कोठारी, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाना सहसपुर, कांस्टेबल नरेश पन्त थाना सहसपुर, कांस्टेबल बृजेश चौकी धर्मावाला, कांस्टेबल अजीत चौकी धर्मावाला, कांस्टेबल एसओजी नवीन कोहली, और कांस्टेबल एसओजी जितेन्द्र कुमार की टीम शामिल रही।