सहारनपुर (बेहट)–[अरविंद गोयल]
देर रात्रि मंडी में आलू बेचकर वापस जा रहे हैं किसान का ट्रैक्टर और नियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा जिसके चलते ट्रैक्टर चालक किसान की दबने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके तीन साथियों ने कूद कर जान बचाई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर परिजनो के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया।

देर रात्रि बेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुर्तजापुर निवासी विनोद पुत्र धर्मसिंह (50) अपने तीन अन्य साथियों के साथ मंडी में आलू बेचकर घर वापिस जा रहा था कि जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट यमुना नहर के पुल पर पहुंचा तो उसका ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा जिससे उसकी ट्रेक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके तीनों साथियों ने कूद कर जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा मयफोर्स के मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों की मदद से शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवा कर कब्जे में ले लिया। परिजनों द्वारा कार्रवाई से मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया हैं।

बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया हैं इसलिए शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया हैं।
