सार्वजनिक स्थान पर झगडा करने एंव शांति भंग करने पर दो अभियुक्त गिरफ्तार

सहसपुर (बिलाल अंसारी)
सार्वजनिक स्थल में हुड़दंग व शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस क्रम में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करके शांति भंग करने व पुलिस द्वारा काफी समझाने पर भी नहीं मानने तथा और अधिक उग्र होकर मरने मारने पर उतारू हो जाने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों लो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना सहसपुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर दोनों पक्षों के एक-एक अभियुक्त को धारा 170 BNSS में चालान किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अनीस पुत्र हनीफ निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून (उम्र-30 वर्ष) और फैजान अली पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी उपरोक्त (उम्र 35 वर्ष) हैं।