spot_img
spot_img
spot_img

बातों में उलझा कर मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया गया मोबाइल व नकदी बरामद

विकासनगर (बिलाल अंसारी)
शनिवार 28 जून को पीड़ित विनोद पुत्र विजय निवासी खैराड, नैनबाग जनपद टिहरी गढ़वाल ने थाने आकर शिकायत दर्ज करायी कि 19 जून को दिन के समय विकासनगर बाजार में वाईन शॉप पर दो अज्ञात लडको ने मुझे शराब पिलाने को कहा। शराब पीते समय उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे बातों में उलझाये रखा। इतनें में दोनों व्यक्तियों द्वारा मेरी जेब से 10,000/- रुपये व एक मोबाईल फोन OPPO F27 (5G ) EMEI नं0 –868355076726313 व 868355076726305 चोरी कर लेने सम्बन्धित शिकायत लाकर दाखिल की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर में मुक़दमा पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 – रेनू लोहानी और क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा घटना के खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से अवगत कराते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूस्प चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज 29 जून को समय 11.55 बजे स्थान मुस्लिम बस्ती बाजार विकासनगर से अभियुक्त शाहरुख पुत्र वाहिद कुरैशी निवासी मेहूवाला, कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून (उम्र -26 वर्ष) और आसिफ पुत्र वाहिद निवासी कुरैशी मौहल्ला जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून (उम्र 25 वर्ष) को मय चोरी माल 5600/- रुपये नगद व मोबाईल फोन OPPO F27 (5G ) EMEI नं0 –868355076726313 एवं 868355076726305 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

spot_img
spot_img