नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त के दो सहयोगी गिरफ्तार

विकासनगर (सेलाकुई) : थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त का सहयोग तथा आश्रय देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बट 27 फरवरी को थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (उम्र 16 वर्ष) को लेबर का कार्य करने वाले फरहान के द्वारा बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने संबंधी प्रार्थना पत्र लाकर दाखिल किया गया था। जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर पोक्सो अधिनियम बनाम फरहान पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक बबीता रावत द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा गिरफ्तारी हेतु अपने मुखबिर मामूर किए गए तथा सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त को धूलकोट तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता के 164 सीआरपीसी के बयान न्यायालय के समक्ष अंकित कराए गए। जिसके अवलोकन में पीड़िता द्वारा अभियुक्त के द्वारा दुष्कर्म करने में दिनेश यादव तथा मुस्कान द्वारा सहयोग तथा आश्रय दिया जाना बताया गया है। बयानों के अवलोकन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 120 B आईपीसी तथा16/17 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर कथनों में नामित दोनों व्यक्तियों (युवक-युवती) को अभियुक्त बनाया गया तथा दोनों दोनों अभियुक्त गणों को आज जमनपुर सेलाकुई से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को आज समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्तो के नाम दिनेश यादव पुत्र छोटेलाल निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई (उम्र 25 वर्ष) और मुस्कान उर्फ सफिया पुत्री समीम निवासी किरतपुर बिजनौर, हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई (उम्र 19 वर्ष) है।