हरबर्टपुर में दो बाइकों की ज़बरदस्त टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन घायल

विकासनगर (बिलाल अंसारी)-
कल देर रात विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि हरबर्टपुर क्षेत्र में राजस्थान मार्बल के सामने दो मोटर साइकिलों की आपस में ज़बरदस्त टक्कर हो गयी है। सूचना मिलने पर तत्काल थाना विकासनगर से आवश्यक पुलिस बल मौके पर पंहुचा। मौके पर पहुंचकर जानकारी करने पर मालूम हुआ कि दोनों मोटर साइकिलों पर कुल पांच व्यक्ति सवार थे। बाइकों पर सवार सभी व्यक्ति गंभीर रुप से घायल थे। सभी घायलों को 108 एवं निजी वाहनों की मदद से नजदीकी लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर विकासनगर में भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया सडक दुर्घटना निरंतर हो रही वर्षा के कारण लो विजिबिलिटी होना प्रतीत हुआ है। फिर भी घटना के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। उपचार के दौरान तीन घायलों को उच्च उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा रैफर किया गया तथा दो घायलों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

मृतको के नाम वेदांश पुत्र कमल उर्फ अरुण निवासी लंबरपुर बरोटीवाला, विकासनगर, जनपद देहरादून, (उम्र लगभग 20 वर्ष) और धोनी कश्यप, पुत्र सोनीपाल सिंह, निवासी आसनपुल वार्ड नंबर 8 विकासनगर जिला देहरादून (उम्र लगभग 20 वर्ष) हैं।
घायलों में रमनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह, निवासी वार्ड नं0 06 विवेक विहार हरबर्टपुर थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, (उम्र लगभग 17 वर्ष), विवेक कश्यप पुत्र संजय निवासी आसन पुल विकासनगर जिला देहरादून (उम्र 19 वर्ष) और अंकित पुत्र ध्यान सिंह निवासी रामगढ शाहपुर कल्याणपुर विकासनगर जिला देहरादून (उम्र 22 वर्ष) हैं। तीनो घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। जहाँ पर तीनों घायलों कि हालत गंभीर बानी हुई है।
दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के नंबर वाहन संख्या UK16 F-8458 और वाहन संख्या UK16D-1032 हैं।