सेलाकुई (बिलाल अंसारी) :-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान19/20 मई की रात्रि दो नशा तस्करों वसीम उर्फ तोता तथा शहजाद उर्फ सोनू को कुल 30.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके आलावा सेलाकुई में पूर्व से पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियोग से प्रकाश में आई अभियुक्ता रीना का पुलिस द्वारा न्यायालय से पीसीआर प्राप्त किया गया है। जिससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा की जा रही चौतरफा कार्रवाई से घबराकर अभियुक्ता द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि अभियुक्त वसीम उर्फ तोता गांव में परचून की दुकान चलाता है तथा शहजाद उर्फ सोनू मजदूरी का कार्य करता है। दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उनके द्वारा सेलाकुई के आद्यौगिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों तथा आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को नशा बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बनाई। जिसके तहत इन्होने तस्लीम निवासी रामपुर, वसीम निवासी मिर्जापुर सहारनपुर, बिलाल निवासी कुंजविहार, जीशान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर तथा शाहबाज निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर से उक्त अवैध स्मैक खरीदी थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी से प्रकाश में आये उक्त पांचो अभियुक्त फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उर्फ तोता पुत्र शाहिद निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, (उम्र 35 वर्ष) और दिलशाद उर्फ सानू पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, (उम्र 35 वर्ष) हैं।
वांछित अभियुक्त जीशान निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, शाहबाज निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून,तस्लीम निवासी रामपुर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, वसीम निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर और बिलाल निवासी कुंजा, थाना विकास नगर, जनपद देहरादून हैं। अभियुक्तों के कब्ज़े से 30.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग नौ लाख रू0) बरामद की गयी है।
