spot_img
spot_img
spot_img

दो नशा तस्कर गिरफ्तार : 11 ग्राम अवैध हेरोइन व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद

विकासनगर-(सहसपुर)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना सहसपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के पास से 11 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद की गई है।अभियुक्त ने अपना नाम मारूफ (उम्र 24 वर्ष) पुत्र असग़र निवासी ग्राम कुंजा, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून बताया है।
अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

दूसरे अभियुक्त सौरभ (उम्र 25 वर्ष) पुत्र बीर सिंह निवासी ग्राम तिपरपुर, थाना सहसपुर, जिला देहरादून को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर भेज दिया है। पुलिस दोनों अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

spot_img
spot_img