spot_img
spot_img
spot_img

नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, 914 ग्राम अवैध चरस बरामद

विकासनगर:-  थाना कालसी पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान के तहत दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिनके पास से अलग-अलग कुल 914 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यमंत्री धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान को साकार करने में लगातार जुटी हुई है। इसी क्रम में देहरादून जिले में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। थाना कालसी पुलिस द्वारा 11 नवंबर शाम को सहिया चौकी क्षेत्र में वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्कूटी UK16C- 9856 सवार दो अभियुक्तो से कुल 914 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्तो से क्रमशः किशन सिंह पुत्र स्व. बल बहादुर निवासी ग्राम हथियारी, पोस्ट कटापत्थर, थाना विकासनगर, जिला देहरादून (उम्र 35 वर्ष) से 404 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
दूसरे अभियुक्त बिट्टू पुत्र माडिया निवासी रिखाङ, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उम्र 30 वर्ष) से 510 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तो के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश कर दिया गया। अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना कालसी उपनिरीक्षक नीरज कठैत, कांस्टेबल राजेश व कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

spot_img
spot_img