spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमनगर के डूंगा गांव में लूट का प्रयास करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेमनगर (डाॅ.बिलाल अन्सारी) : प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत डूंगा गांव में 16 अप्रैल की देर रात घर की खिड़की तोड़कर लूट के इरादे से चार बदमाश घर में घुस गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पीड़ित से घटना की जानकारी कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था।
लूट में असफल रहने पर अभियुक्तों द्वारा तंमचे की बट मारकर वृद्ध व्यक्ति को घायल कर दिया था। पुलिस कप्तान की सख्ती के चलते प्रेमनगर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जबकि घटना में वांछित दो अन्य अभियुक्त फरार हैं। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने कहा है कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। जिसके विरूद्व उत्तराखंड व अन्य राज्यों में गैंगस्टर, नकबजनी सहित कई अन्य संगीन अपराधों के लगभग एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है। गठित पुलिस टीमो द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका तथा रहीम पुत्र ज़हीद को घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला नकब एक लोहे की बारी बरामद किया गया।
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त रुकसान उर्फ़ सैफ अली ने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रुकसान उर्फ़ सैफ अली उर्फ़ टांका पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम कुंजा कोतवाली विकासनगर, देहरादून, (उम्र 28 वर्ष) और रहीम पुत्र ज़हीद निवासी ग्राम कुंजाग्रांट कोतवाली विकासनगर, देहरादून, (उम्र 22 वर्ष) है।
वांछित अभियुक्तों के नाम मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून और अहकाम पुत्र इरफ़ान निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून हैं।

spot_img
spot_img