spot_img
spot_img
spot_img

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में सिलक्यारा मे की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तरकाशी-
उत्तराखंड के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे हुए 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने का अभियान युद्ध स्तर पर लगातार जारी है। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की गई।
एनएचआईडीसीएल के एम.डी. महमूद अहमद ने बताया कि टनल के अंदर 900 MM का पाइप पुश किया गया था साथ ही टेलीस्कोपिक मेथड से 900 MM पाइप के अंदर 800 MM के पाइप को भी पुश कर लिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऑगर मशीन से दोबारा ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 39 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। बचे हुए स्थान पर ड्रिलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बडकोट वाले छोर से होरिजेंटल ड्रिलिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिसमें तीसरा ब्लास्ट कर लिया गया है।

उत्तराखंड सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पूर्व में अंदर फंसे श्रमिकों के साथ वीडियो के माध्यम से बातचीत हुई थी। अब एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की मदद से ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है। जिसमे वायर, माइक्रोफोन व स्पीकर आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों की सबसे पहले डॉक्टर से बात कर उनका हाल-चाल जाना जा रहा है। अंदर फंसे लोगों को दवाइयां भी भेजी जा रही है। इसके अलावा मूलभूत सामग्री जैसे तौलिया, ब्रश, छोटे कपड़े आदि सामान भी भेजा जा रहा है। सभी मजदूरो की मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात कराई जा रही है। राहत की बात यह है कि सुरंग के अंदर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के सलाहकार भास्कर खुल्बे, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा यदुवंशी भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img