सहसपुर (बिलाल अंसारी) –
सहसपुर पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एक बार फिर से थाना क्षेत्र के रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सभावाला एवं सिंहनीवाला में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमे 230 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया तथा 22 मकान मालिकों का किरायेदारों का सत्यापन न कराये जाने पर चालान 220000/ रूपये का जुर्माना किया। इसके साथ ही 15 चालान पुलिस अधिनियम में कर 3750 / नगद वसूले गए।

आज एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में टीम बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत रामपुर, शंकरपुर, चोई बस्ती, धर्मावाला, सभावाला और सिंहनीवाला में निवासरत बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 22 चालान धनराशि 220000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए तथा 20 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। सही पाए जाने पर थाने से छोड़ा गया तथा 15 चालान पुलिस अधिनियम में कर 3750 /नगद वसूले गए। थानाध्यक्ष सहसपुर ने कहा कि सत्यापन की कार्रवाई लगातर जारी रहेगी।
