spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर पुलिस ने ली ज्वेलर्स की मीटिंग, सुरक्षा संबंधित दिशा निर्देश दिए

विकासनगर :
आज प्रभारी निरीक्षक विकासनगर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर व चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर के द्वारा कस्बा बाजार के समस्त ज्वेलर्स की मीटिंग ली गई।
बैठक में विकासनगर पुलिस द्वारा सभी ज्वेलर्स को निर्देश दिए कि सभी ज्वेलर्स अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व सीसीटीवी निगरानी हेतु अलग से कर्मचारी नियुक्त करें।
सभी ज्वेलर्स अपने प्रतिष्ठान में असलाह सहित गार्ड नियुक्त करें
व सभी ज्वेलर्स अपने प्रतिष्ठान में अलार्म लगवाना सुनिश्चित करें।

इस के साथ ही सभी ज्वेलर्स अपने कर्मचारियों को प्रत्येक दिन ब्रीफ कर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित करें। ताकि भविष्य में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
सभी ज्वेलरी कारोबारियों ने पुलिस को इस बाबत आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इन निर्देशों पर सभी कारोबारियों द्वारा अमल किया जाएगा।

spot_img
spot_img