spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर पुलिस ने गुण्डा एक्ट में एक आदतन अपराधी को किया जिला बदर, अभियुक्त पर दर्ज हैं लूट, चोरी व अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी के कई मुक़दमे

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
विकासनगर पुलिस ने आज एक आदतन अपराधी को डाकपत्थर बैराज के निकट खोदरी बॉर्डर हिमाचल प्रदेश पर ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त को छह माह हेतु जिला बदर करने के आदेश दिये थे।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आदित्य त्यागी पुत्र दिवाकर त्यागी निवासी सिनेमा गली विकासनगर जनपद देहरादून एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध लूट, चोरी तथा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से सम्बन्धित कई मुक़दमे दर्ज हैं। उक्त अभियुक्त को जिला बदर करने हेतु उसके विरूद्व धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को प्रेषित की गयी थी तथा उक्त रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा अभियुक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किये गये। इसी क्रम में आज उक्त अभियुक्त को ज़िले से बाहर का रास्ता दिखाते हुए निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में कदम न रखने की स्पष्ट हिदायत दी।

spot_img
spot_img