spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर पुलिस ने किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलकर 200 व्यक्तियों का किया सत्यापन, छह मकान मालिकों पर किया साठ हज़ार रूपये का जुर्माना

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
आज 24 अगस्त को एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-ll रेनू लोहानी एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कोतवाली विकासनगर क्षेत्र हरबर्टपुर, विवेक विहार, राम बाग और ऐटनबाग में किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

उक्त कार्यवाही में मकान मालिकों के विरूद्ध किरायेदारों का सत्यापन न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 06 चालान धनराशि 60,000/ रूपये का जुर्माना न्यायालय के चालान किए गए तथा 20 उल्लंघन कर्ताओं का चालान पुलिस अधिनियम में कर 5000/- रूपये नगद वसूले गए। सत्यापन के दौरान 11 संदिग्धों को पूछताछ हेतु चौकी हरबर्टपुर लाया गया, जंहा पर पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही के बाद छोडा गया।

अभियान के दौरान सभी मकान मालिकों को अनिवार्य रुप से किरायेदारों का सत्यापन कराने को कहा गया। विकासनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
spot_img