24 घण्टे में किया विकासनगर पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साईकिल बरामद

विकासनगर (बिलाल अंसारी) :-
मंगलवार को पीड़ित मुस्पिक पुत्र कल्लू निवासी धर्मावाला थाना सहसपुर ने थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि 09 नवंबर को लगभग 09.00 बजे रात्रि को उन्होंने पांवटा रोड हरबर्टपुर स्थित क्लाउड वैडिंग प्वाइन्ट के बाहर अपनी मो0सा0 UK16E5420 काले रंग की स्प्लेन्डर खड़ी की थी। वैडिंग प्वाईंट से वापस आने पर मोटर साईकिल वहां पर नहीं मिली। शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मोटर साईकिल चोरी के खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2 और क्षेत्राधिकारी विकासनगर द्वारा घटना के खुलासे तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज के साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान अभियुक्त सादिक उर्फ घुसपैठिया पुत्र नूर अली निवासी मगनपुरा थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 (उम्र 27 वर्ष ) को आदर्श विहार आम के बाग के पास से मय चोरी वाहन संख्या UK16E5420 काले रंग की स्पेलण्डर मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त से की गयी पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी करता है। अभियुक्त पर पहले भी उत्तर प्रदेश व हरियाणा में कई मुक़दमे दर्ज हैं।