spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर पुलिस ने गैर जमानतीय वारंटियो पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अट्ठारह को दबोचकर भेजा जेल

विकासनगर (बिलाल अंसारी) –
आज विकासनगर पुलिस ने वारंटियो के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 18 वारंटियो को गिरफ्तार किया।एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में हुई कार्रवाई से वारंटियो में हड़कंप मच गया। न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामीली किये जाने को पुलिस कप्तान देहरादून अजय सिंह द्वारा आदेश दिए गये। उपरोक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अलग- अलग पुलिस टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए आज अट्ठारह वारँटियों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वारँटियों के नाम :-
01- शहजाद पुत्र मलका निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
02- मोबिन पुत्र श्री रशीद निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
03- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी मेहर बस्ती मेहूवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
04- अकरम पुत्र अशरफ निवासी कुरैशी मौहल्ला जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
05- आशिक अली पुत्र सुलेमान निवासी भीमावाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
06- योगेश गिरी पुत्र श्री ताराचन्द निवासी 294 पुल नं0 01 डॉक्टरगंज विकासनगर जिला देहरादून,
07- समीम अहमद पुत्र श्री शकील निवासी नबावगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
08- इरशाद पुत्र श्री सब्बीर निवासी वार्ड नं0 04 ढकरानी कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
09- दीपक राणा पुत्र श्री जीवन सिंह राणा निवासी वार्ड नं0 05 राम बाग हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
10- दीपक कुमार पुत्र सन्दर निवासी शाहपुर कल्याणपुर आदूवाला जुडली कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
11- मुस्तकीम पुत्र भूरा निवासी ढालीपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
12- रवि कुमार पुत्र श्री सुन्दर लाल निवासी ग्राम शाहपुर थाना विकासनगर जिला देहरादून,
13- शमीम पुत्र श्री नसीरा निवासी आसनपुल हरबर्टपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
14- प्रमोद पुत्र श्री किशोरी लाला निवासी बरोटीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
15- अनिल पुत्र किशोरी लाल निवासी बरोटीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
16- किशोरी लाल पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी बरोटीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून,
17- रीना पत्नी श्री मनोज निवासी बरोटीवाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून एवं
18- अशरफ पुत्र अख्तर निवासी कुरैशी मौहल्ला मस्जिद के पास कुंजाग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून शामिल हैं
।

spot_img
spot_img