देहरादून के भाऊवाला में युवा भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

प्रेमनगर (बिलाल अंसारी) –
देहरादून के प्रेमनगर के बिधोली से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अज़हर ने मामूली विवाद में भाजपा के युवा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रोहित नेगी सहसपुर थाना क्षेत्र के तिलवाडी का निवासी है।
राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने युवक को पहले किसी बहाने से मौके पर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी क्षेत्र में ही प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। उसे सोमवार देर रात करीब ढाई बजे डीबीआइटी चौक पर अजहर मालिक ने बुलाया था। नेगी अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा। अज़हर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने चालक सीट पर बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला थी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। अजहर मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है।