spot_img
spot_img
spot_img

विकासनगर लेहमन पुल के पास युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

विकासनगर : कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में लेहमन पुल के पास सड़क किनारे पड़ा है। सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उक्त व्यक्ति को लेहमन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम मोहित (उम्र 25 वर्ष) पुत्र महिपाल, हाल निवासी बाबूगढ़, कोतवाली विकासनगर मूल निवासी ग्राम कंडयाल, पुरोला, उत्तरकाशी है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक के शव की पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विकासनगर पुलिस द्वारा मृतक की आत्महत्या के कारणो का पता लगाया जा रहा है।

spot_img
spot_img