spot_img
spot_img
spot_img

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासनगर सीओ ने बॉर्डर मीटिंग का किया आयोजन

विकासनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के आदेशानुसार लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज 27 जनवरी 2024 को क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह द्वारा एक बॉर्डर मीटिंग का आयोजन कुल्हाल क्षेत्र में किया गया। इस बॉर्डर मीटिंग में जनपद देहरादून, उत्तरकाशी, सिरमौर हिमाचल प्रदेश तथा सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी के द्वारा आपस में परिचय करने के उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत सभी संवेदनशील मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथ चुनाव के दौरान अंतर राज्य बॉर्डर पर बैरियर लगाने चेकिंग करने तथा अन्य कार्रवाई किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

गोष्ठी में तीनों प्रदेशों के वांछित अभियुक्त गण जो सीमावर्ती थानों से संबंधित हैं, उनकी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया तथा शराब की तस्करी रोकने व अन्य अपराध में संभावित रूप से शामिल होने वाले व्यक्तियों तथा चुनाव में व्यवधान डालने वाले संभावित व्यक्तियों की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। गोष्ठी में आगामी चुनाव की दृष्टिगत आपस में एक दूसरे को शत्-प्रतिशत सहयोग करने का संकल्प सभी अधिकारियों द्वारा लिया गया।

इस गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह, क्षेत्राधिकारी बड़कोट भंडारी, थाना प्रभारी विकास नगर, थाना प्रभारी सहसपुर, थाना प्रभारी पोंटा साहिब सिरमौर, थाना प्रभारी पुरुवाला सिरमौर, थाना प्रभारी मिर्जापुर, थाना प्रभारी कालसी, थाना प्रभारी त्यूणी, SSI विकासनगर एंव
SSI सहसपुर के साथ अंतर्राज्यीय सीमा से लगी हुई चौकियों के प्रभारी चौकी कुल्हाल, धर्मावाला, डाकपत्थर ,दरा चौकी बादशाहीबाग, थाना मिर्जापुर , चौकी सिंगलावाला थाना सिरमौर, आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img