spot_img
spot_img
spot_img

चोरी के दो बंडल तार सहित शातिर चोर गिरफ्तार

विकासनगर
उत्तराखंड जल संस्थान विकासनगर के कनिष्ठ अभियंता आलेन्द्र सिंह द्वारा 16 नवंबर को विकासनगर कोतवाली में आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि दुर्गा मंदिर मिनी नलकूप में लगे कंट्रोल पैनल को क्षतिग्रस्त कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा केबल तार को चोरी कर लिया गया है। जिस पर थाना पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून अजय सिंह को उक्त प्रकरण की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उप निरीक्षक आदित्य सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। फलस्वरुप आज 18 नवंबर को चोरी का खुलासा करते हुए घटना के सम्बन्ध मे राजवीर (उम्र 31 वर्ष) पुत्र रामेश्वर निवासी मेहूंवाला खालसा थाना विकासनगर, जिला…

देहरादून गिरफ्तार किया गया। जिससे चोरी किए गए दो बंडल केबल तार बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य सैनी थाना विकासनगर ,कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह व कांस्टेबल इकरार शामिल रहे।

spot_img
spot_img