
विकासनगर–
विकासनगर क्षेत्र के हरबर्टपुर चौकी में एक महिला ने दो दिन पूर्व अपनी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि अमजद(उम्र 19 वर्ष)पुत्र युसूफ निवासी जंगलात चौकी के पास, सहसपुर, जिला देहरादून उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ भगा कर ले गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृत नाबालिग लडकी की सकुशल बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमजद को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृत नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, हेड कांस्टेबल नीरज शुक्ला व कांस्टेबल एसओजी जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
