spot_img
spot_img
spot_img

IAS-PCS अधिकारियों के हुए बड़े पैमाने पर तबादले

उत्तराखंड शासन में आज बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है 11 आईएएस समेत कई पीसीएस अफसरो का तबादला किया गया। साथ ही कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। इन अधिकारियों में देहरादून के नगर आयुक्त, कई जिलों के सीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं। हरिद्वार, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ पौड़ी जिलों को नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। वहीं एक आई आर टी एस अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
देहरादून नगर निगम आयुक्त मनुज गोयल को हटाकर अपर सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है।
आईएस संदीप तिवारी से भी सीडीओ नैनीताल की जिम्मेदारी वापस लेकर एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।
आईएएस वरुण चौधरी को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है।
आईएएस अभिनव शाह सीडीओ चमोली बनाए गए हैं।
आईएएस नंदन कुमार को पिथौरागढ़ के सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है
दिवेश शाशनि को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है
अशोक कुमार पांडे नैनीताल सीडीओ बनाये गये हैं।
नैनीताल जिले में तैनात सीडीओ संदीप तिवारी की जगह अशोक कुमार पांडे को सीडीओ नैनीताल बनाया गया है,

मंडी परिषद के एमडी के रूप में बीएस चलाल को तैनाती दी गयी है।
स्मार्ट सिटी के एसीईओ पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह राणा की जिम्मेदारी बदली गई।
श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग एडीएम बनाया गया. साथ ही उनसे रिवेन्यू बोर्ड के स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
वीर सिंह बुधियाल की देहरादून वापसी हुई है। उन्हें देहरादून नगर निगम में AMNA बनाया गया है।

spot_img
spot_img