spot_img
spot_img
spot_img

बंद पड़े गोदाम में लगी भीषण आग से हरबर्टपुर में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

विकासनगर (डॉ बिलाल अंसारी) : आज शाम 16:10 बजे चौकी हरबर्टपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि हरबर्टपुर बाजार में नवनिर्मित बस अड्डे से थोड़ा आगे दो दुकानों के पीछे स्थित गोदाम में आग लग गयी है। सूचना पर चौकी प्रभारी हरबर्टपुर पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड विकासनगर व सेलाकुई को भी सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर भी मय फोर्स के मोके पर पहुचे। कश्यप इलेक्ट्रॉनिक व एमके ऑटो खराद मशीन के पीछे स्थित बंद गोदाम में आग लगी थी। वायरलेस सेट व मोबाइल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। फायर सर्विस की तीन बड़ी गाड़ी व एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची तथा घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जान की हानि नहीं हुई। गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया है। प्रथम दृष्ट्या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। घटना के कारणो व नुकसान की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img