spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून के हनुमान मंदिर में शिव सेना द्वारा किया गया एक भजन संध्या का आयोजन

देहरादून (डॉ बिलाल अंसारी) : मंगलवार को शाम 6 बजे से रिंग रोड 6 नम्बर पुलिया के निकट, देहरादून स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में मंदिर प्रबंधन एवं शिवसेना के तत्वावधान में हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक एवं बजरंग बाण का पाठ किया गया एवं संध्या आरती क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ किया गया।

तत्पश्चात एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शिवसेना प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र भट्ट , प्रदेश उपप्रमुख राकेश सकलानी आदि ने अन्य गायकों के साथ भजन गायन प्रस्तुति दी । इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी, 65 नम्बर वार्ड अध्यक्ष अजय यादव, कुकरेती, निशा एवं काजल सहित अनेको शिवसैनिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

spot_img
spot_img