सेलाकुई (डॉ बिलाल अंसारी) : आज दिनांक 11 मई को प्रातः 7:00 बजे थाना सेलाकुई पर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि भारत पेट्रोल पंप के पास सेलाकुई बाजार में एक कंटेनर और एक्टिवा का एक्सीडेंट हो गया है। एक्टिवा सवार मौके पर गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर चीता कर्मचारीगण को मौके पर भेजा गया। जिनके द्वारा घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल सहसपुर 108 के माध्यम से पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अखलेश पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा गोचर थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली, हाल निवासी रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई। घटनास्था से दुर्घटनाग्रस्त एक्टिवा DL9SBV-1791 तथा दुर्घटना कारित करने वाले कंटेनर नंबर GJ18BV-3573 को थाना सेलाकुई पर दाखिल किया गया है। एवं चालक विनोद कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जरोदा थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान को हिरासत मे लिया गया है। सेलाकुई थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मृतक अखिलेश पुत्र मनवर सिंह नेगी उपरोक्त के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है मामले में तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
