spot_img
spot_img
spot_img

लापरवाही : जान जोखिम में डालकर सारना नदी में झोपड़ियां डालकर रह रहे हैं दर्जनों परिवार

देहरादून (डॉ बिलाल अंसारी) :- भारी बारिश से उत्तराखंड सहमा हुआ है। संपूर्ण राज्य इन दिनों आसमानी आफत से दो चार है। नदी नाले उफन रहे हैं और बाढ़ का पानी सड़कों पर आ रहा है। उत्तराखंड में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। नदियों व नालों में अचानक जलस्तर बढ़ रहा है। जिस से जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अभी भी झोपड़ियां डालकर नदी-नालों में अपना आशियाना बनाये हुए हैं।


विकासनगर तहसील के सहसपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत चोई बस्ती रामपुर में सारना नदी में लगभग 22 झोपड़ियां डालकर कुछ परिवार रह रहे हैं। जिन पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नदी का जल स्तर कभी भी बढ़ सकता है। प्रशासन शायद किसी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है। यदि समय रहते इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

spot_img
spot_img